Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शिविर आयोजित

उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम, शासकीय सब्सिडी एवं योजना के लाभों की दी गई विस्तृत जानकारी

जबलपुर. शहर संभाग विजयनगर में आज सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विशेष जागरूकता एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय सब्सिडी एवं अन्य लाभों की जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराना रहा.

शिविर में उप महाप्रबंधक (सोलर) श्रीमती सुनंदा यादव सहित सोलर सेल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. साथ ही शहर संभाग विजयनगर के संभागीय कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे.

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने, शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, सौर ऊर्जा से होने वाली बचत तथा योजना से मिलने वाले दीर्घकालिक आर्थिक लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

इस अवसर पर अनेक उपभोक्ताओं ने योजना को लेकर अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान प्राप्त किया. शिविर में उपस्थित सोलर वेंडर्स, फाइनेंशियल हेल्प डेस्क एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना, आवेदन प्रक्रिया, वित्तीय विकल्प, सब्सिडी एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई.

शिविर का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए, जबकि अनेक उपभोक्ता योजना से संबंधित अपनी असमंजस की स्थिति से बाहर निकले और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संतुष्ट हुए.

विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करें तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपने विद्युत व्यय में भी कमी लाएं.

शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को यह संदेश भी दिया गया कि सौर ऊर्जा न केवल वर्तमान में विद्युत खर्च को कम करने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Date & Time : 2026-10-06 05:22:41

Share:

Leave A Reviews

Related News