
शहडोल जिले में NH-43 पर वन विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला कर हड़कंप मचा दिया। वन विभाग की टीम अवैध कोयले से लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई थी, लेकिन माफियाओं ने ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गए। इस दौरान ड्राइवर राम भरोसे और वन रक्षक विवेक यादव के साथ भी मारपीट की गई।
घटना दो स्थानों पर हुई. बघेल ढाबा के पास और नवलपुर के समीप। वन विभाग ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कानून व्यवस्था और कोल माफिया की गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते समय ऐसे हमले लगातार हो रहे हैं। माफिया खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं, और यह चिंता का विषय है कि कब तक यह स्थिति जारी रहेगी।
मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है और वन विभाग ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Leave A Reviews