Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीडब्ल्यूजी 2026: सीएम-डिप्टी सीएम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान, गुजरात के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल की पेशकश


गांधीनगर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया है। इसी के साथ उप-मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों के बारे में बताते हुए देश भर के खिलाड़ियों के लिए गुजरात के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश की।

गांधीनगर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया है। इसी के साथ उप-मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों के बारे में बताते हुए देश भर के खिलाड़ियों के लिए गुजरात के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश की।

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ग्लासगो से गांधीनगर कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा पहुंचने पर गुजरात के लिए यह गर्व का क्षण है। कैबिनेट बैठक के दौरान हमारे पैरा-एथलीट्स की मौजूदगी में उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी द्वारा औपचारिक रूप से सौंपे गए इस झंडे का अर्थ एकता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीडब्ल्यूजी 2030 की मेजबानी करने की हमारी यात्रा की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।"

उन्होंने लिखा, "मैं उन सभी शानदार एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स को दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने ग्लासगो में 39 मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी हिम्मत और जुनून हमें प्रेरित करते रहते हैं, क्योंकि हम सीडब्ल्यूजी 2030 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।"

वहीं, उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "ग्लासगो से अहमदाबाद तक, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। ग्लासगो से कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा लेकर लौटने के बाद, मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। यह मौका और भी खास हो गया, क्योंकि इसमें गुजरात के बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके राज्य और देश का मान बढ़ाया। जैसे-जैसे अहमदाबाद 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, इन चैंपियंस की सफलता उस खेल भावना को दर्शाती है जो इस ऐतिहासिक सफर की पहचान बनेगी।"

पत्रकारों से बातचीत के दौरान हर्ष संघवी ने कहा, "पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश के हर राज्य में पिछले कई वर्षों से एक के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ते आए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कई महत्वपूर्ण गेम्स के न होने के बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत चौथे स्थान पर रहा। खासतौर पर मैं महिला शक्ति का अभिनंदन करना चाहता हूं। भारत के मुक्के की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन अहमदाबाद में होगा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये फ्लैग भारत को सौंपा गया। आज गुजरात के पैरा एथलीट्स और ग्लासगो कॉमनवेल्थ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को यह फ्लैग सुपुर्द किया है।"

उन्होंने कहा, "गुजरात के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सिर्फ गुजरात के युवाओं तक ही सीमित नहीं है। भारत के सभी खिलाड़ियों का अहमदाबाद में हमेशा स्वागत है। कोई भी खिलाड़ी जिसे गुजरात के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करना है, उसके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। भारत के किसी भी राज्य के खिलाड़ी का हम अपने भाई-बहन के तौर पर हमेशा स्वागत करते हैं। ये व्यवस्था देश के हर एक युवा के लिए है, जो देश का तिरंगा शान से दुनिया में लहराते हैं। मैं ऐसे सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं।"

उन्होंने कहा, "हम सब एक हैं और एक होकर देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ियों को सहयाग करेंगे। कोई खेल ऐसा होगा, जिसके लिए गुजरात में बेहतरीन इकोसिस्टम होगा, तो कोई ऐसा खेल होगा, जिसके लिए राजस्थान में इकोसिस्टम अच्छा होगा। किसी खेल को लेकर महाराष्ट्र में इकोसिस्टम अच्छा हो सकता है... प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में सभी खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए खेलो इंडिया का बजट 8 गुना बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News