Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली: आरक्षण के मुद्दे पर महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

सिंगरौली जिले के अंबेडकर चौक पर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मियां उस वक्त तेज हो गईं, जब भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों को महिला विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को मिलने वाले संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण की राह में लगातार रोड़े अटकाने का काम कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की दोहरी नीति के कारण महिलाओं का सशक्तिकरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी महिलाओं के हित में कोई ठोस कदम उठाया जाता है, कांग्रेस उसे राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू में तौलने लगती है। इस विरोध प्रदर्शन में सिंगरौली के पूर्व विधायक सुभाष वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस आलाकमान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की नियत में खोट है और वे जानबूझकर आरक्षण के मामले को उलझाए रखना चाहते हैं।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और अधिक गरमा गया जब महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीर लगे पुतले को चप्पलों से पीटा और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान चौक पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस ने आरक्षण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया और बाधा डालना बंद नहीं किया, तो यह आंदोलन केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News