Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जबलपुर में स्कूल परिसर से कंकाल बरामद, शहपुरा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

जबलपुर जिले के बरेला स्थित पुराने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला परिसर में गुरुवार सुबह एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, नगर परिषद बरेला में कार्यरत सफाई कर्मी अशोक डुमार ने स्कूल परिसर से दुर्गंध आने पर जांच की, जहां एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। कंकाल में सिर, जबड़ा, दांत और पैर की हड्डियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय भिक्षुक के रूप में की गई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और स्कूल के कमरे में ही सो जाया करता था। उसे करीब डेढ़ माह से क्षेत्र में नहीं देखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी जिले के शहपुरा क्षेत्र में एक अन्य घटना में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घुसौर निवासी योगेश सिंह को सूचना मिली कि उनके पिता रज्जू सिंह तालाब के पास खेरमाई मंदिर के समीप घायल अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने डायल 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर के पीछे गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हुई।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News