Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्मैट 2025: झारखंड का अनूठा कारनामा, शुरुआती 7 मैच जीतने वाली इकलौती टीम

अहमदाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एलीट ग्रुप डी के सभी 7 मैच अपने नाम किए। झारखंड इकलौती ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन शुरुआती सातों मुकाबले जीते।

अहमदाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एलीट ग्रुप डी के सभी 7 मैच अपने नाम किए। झारखंड इकलौती ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन शुरुआती सातों मुकाबले जीते।

झारखंड ने दिल्ली के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उसने कर्नाटक को 2 विकेट से मात दी। त्रिपुरा को 8 विकेट से शिकस्त देने के बाद इस टीम ने सौराष्ट्र को 84 रन से हराया।

झारखंड ने उत्तराखंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार पांचवां मैच जीता। इसके बाद तमिलनाडु को 28 रन, जबकि राजस्थान को 36 से मात दी। यह टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में झारखंड ने राजस्थान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए।

इस टीम को उत्कर्ष सिंह (8) के रूप में महज 10 रन पर पहला झटका लगा। यहां से विराट सिंह ने कप्तान कुमार कुशाग्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 गेंदों में 123 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

कुशाग्र 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रॉबिन मिंज ने 58 रन की पारी खेली। विराट 36 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी टीम के लिए मानव सुथर, साहिल, अशोक शर्मा, अजय सिंह और दीपक हूडा ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवरों में 179 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए करण लांबा ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि महिपाल लोमरोर और मुकुल चौधरी ने 25-25 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए सुशांत मिश्रा और अनुकूल रॉय ने 3-3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, राजनदीप सिंह ने 2 विकेट निकाले। विकास सिंह और अमित कुमार को 1-1 सफलता हाथ लगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News