Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में तेज रफ्तार पिकअप पलटी 12 घायल, एक की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के पास स्थित मनका गांव के नजदीक शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब सुबह 10 बजे एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार करीब 15 लोग हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक सामाजिक कार्यक्रम (लगून) में शामिल होकर अपने गांव मनका लौट रहे थे। जैसे ही वाहन गांव के पास एक मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर यशपाल की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। मनका निवासी धर्मू अहिरवार (35) को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अन्य घायलों में अशोक अहिरवार, गोकूल, संजय, चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू (पिता भजन लाल), टुटेली और राजू शामिल हैं। कुछ घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News