नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने और खाद्य तेल कम इस्तेमाल करने की अपील का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचने की सलाह दी।
![]()
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने और खाद्य तेल कम इस्तेमाल करने की अपील का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचने की सलाह दी।
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व अभूतपूर्व और ऐतिहासिक संकट से गुजर रहा है। मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध चल रहा है। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भी तनाव है और ताइवान सीमा पर भी तनाव की खबरें आती रहती हैं। ऐसे संकट के समय में, जब पूरे विश्व के सामने न केवल सुरक्षा बल्कि आर्थिक और ऊर्जा संकट भी पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि अमेरिका और यूरोप में पेट्रोल के दाम 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जबकि अफ्रीकी देशों में यह बढ़ोतरी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कैलिफोर्निया में तो पेट्रोल भारतीय करेंसी में 140 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सजगता, सतर्कता और सावधानी बरतने का आह्वान किया है। यह हम सभी की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इस पर विपक्ष के आरोप दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस समय विपक्ष को अपनी विद्वेषपूर्ण राजनीति से बाज आना चाहिए।
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वह सरकार की जिम्मेदारी है। यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी या तूफान की आशंका के समय सरकार लोगों को ऐहतियात बरतने की सलाह देती है। इसका यह मतलब नहीं है कि सरकार किसी की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसे समय में हर गांव, शहर, जिले और क्षेत्र की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए यह आवश्यक हो जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष एक बार फिर सरकार, पीएम मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगा है। विपक्ष से सवाल है कि विश्व का ऐसा कौन-सा क्षेत्र है जो आर्थिक, सामरिक और ऊर्जा संकट से नहीं जूझ रहा हो? क्या विपक्ष भारत के भविष्य की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के पक्ष में है या नहीं?
अंत में उन्होंने पूछा, "जिस प्रकार विपक्ष सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अराजकता उत्पन्न करना चाहता है, क्या वह इसी प्रकार आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्रों में भी अव्यवस्था पैदा करना चाहता है?"
--आईएएनएस
एएमटी/वीसी
Leave A Reviews