Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तरनतारन में भाजपा दफ्तर पर हुए हमले पर रवनीत बिट्टू का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, दी चेतावनी


तरनतारन, 12 मई (आईएएनएस)। पंजाब के तरनतारन में भाजपा दफ्तर पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वे सत्ता खोने के डर में जी रहे हैं, इसलिए इस तरह के काम कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे इस तरह के काम करते रहे तो तिहाड़ जेल उनका इंतजार कर रही है।

तरनतारन, 12 मई (आईएएनएस)। पंजाब के तरनतारन में भाजपा दफ्तर पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वे सत्ता खोने के डर में जी रहे हैं, इसलिए इस तरह के काम कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे इस तरह के काम करते रहे तो तिहाड़ जेल उनका इंतजार कर रही है।

तरनतारन साहिब में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “यह अरविंद केजरीवाल द्वारा सुनियोजित तरीके से, तय समय-सीमा के भीतर और विशेष रूप से अपने करीबी अधिकारियों को शामिल करके किया गया था। हम इस पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है, क्योंकि भाजपा के लिए उसका कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण है। अगर यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो इसी वजह से बनी है। अगर इसमें कोई खामी पाई जाती है तो भाजपा, भाजपा नहीं रहेगी। इसी कारण भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर मैं तुरंत यहां आया हूं।

उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में हर जगह ऐसा प्रयास किया गया, लेकिन वे केवल पांच जगहों पर सफल हुए। सबसे बड़ा हमला हमारे तरनतारन कार्यालय पर हुआ। हथियारों के साथ लोग यहां आए थे। केजरीवाल को अब हार दिखाई दे रही है, इसलिए वे ये सब कर रहे हैं, लेकिन पंजाब कभी हथियारों से नहीं डरता।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को यह नहीं पता कि हम छाती पर गोली खाने वाले लोग हैं। वे पंजाबियों को नहीं जानते हैं। हमारे नेता डीजीपी से मुलाकात कर रहे हैं। हम इस पर कड़ी कार्रवाई करवाएंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जब नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और कार्यकर्ता भाग रहे हैं, तो ऐसे में केजरीवाल घबराहट में हैं। एक ही राज्य बचा है। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि अगर यह भी चला गया तो शीशमहल कौन देगा, प्राइवेट जेट कौन देगा, और परिवार के मोटे खर्चे कहां से आएंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा काम किया जाएगा तो तिहाड़ जेल इंतजार कर रही है। वहां चक्की भी मिलेगी और वह भी पहले से भारी होगी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News