Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तारापीठ हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: मंत्री सुकांत मजूमदार

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। पश्चिम बंगाल के तारापीठ हादसे पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पिछले सरकार के शासनकाल में यह देखने को मिला है कि होटलों के पास किसी भी प्रकार के सुरक्षात्मक उपकरण मौजूद नहीं थे। इसी वजह से इस तरह की स्थिति देखने को मिली है, जबकि सच्चाई यह है कि इन होटलों के उपयुक्त सुरक्षात्मक उपकरण होने चाहिए, ताकि इस प्रकार की स्थिति देखने को नहीं मिले।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि सरकार पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद उचित कार्रवाई करेगी और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शामिल किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के मालिक को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

दरअसल पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के तारापीठ से एक दर्दनाक खबर सामने आई, जहां तड़के करीब 4:30 बजे तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में आग लग गई। पीएमओ ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से कहा, "पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन इस घटना से प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।" पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

इसके अलावा, सुकांत मजूमदार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा समय में स्थिति ऐसी हो चुकी है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को नजरअंदाज करना ही मुनासिब रहेगा। ये लोग कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इन लोगों के कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है। ये लोग सिर्फ आलोचना ही कर सकते हैं। मेरे पास ऐसी परीक्षाओं की सूची है, जो कांग्रेस शासनकाल में लीक हुई थी। ऐसी स्थिति में मेरा यही कहना रहेगा कि ऐसे लोगों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News