
मुंबई. भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत आज से हो रही है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया अमेरिका का सामना करेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास के बाद, अब कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव के कंधों पर है. टीम इंडिया का लक्ष्य इतिहास रचना है, क्योंकि आज तक कोई भी टीम अपना टी-20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड (लगातार दो बार जीतना) नहीं कर पाई है.
नेत्रावलकर और वानखेड़े की पिच: भारत के लिए बड़ी चुनौती
अमेरिका की ओर से सबसे बड़ा खतरा मुंबई में ही जन्मे लेफ्ट आर्म पेसर सौरभ नेत्रावलकर होंगे. पिछले वर्ल्ड कप में नेत्रावलकर ने रोहित और कोहली को पावरप्ले में आउट कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी. वानखेड़े की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, ऐसे में भारतीय टॉप ऑर्डर (अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन/ईशान किशन) को संभलकर खेलना होगा.
मैच के अहम आंकड़े और फैक्ट्स:
कप्तानी: टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी.
हेड-टू-हेड: दोनों टीमों के बीच अब तक केवल 1 मैच हुआ है (2024 वर्ल्ड कप), जिसे भारत ने 7 विकेट से जीता था.
शानदार फॉर्म: 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत ने एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है. पिछले 34 मैचों में से भारत ने 25 में जीत दर्ज की है.
अमेरिकी टीम का आधार: USA की टीम में केवल 4 खिलाड़ी अमेरिकी मूल के हैं, जबकि 11 खिलाड़ी अन्य देशों (ज्यादातर भारत और पाकिस्तान) से आकर वहां बसे हैं.
Leave A Reviews