Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

UP: देवरिया में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार ढही, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत, ठेकेदार फरार

देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. शहर के व्यस्त तहसील रोड पर नगरपालिका कार्यालय के ठीक बगल में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की भारी-भरकम दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है.

मौके पर चीख-पुकार और प्रशासनिक देरी
हादसा दोपहर उस समय हुआ जब मजदूर साइट पर काम कर रहे थे. दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-फ्री मच गई. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचे, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखा गया.

फरार हुआ ठेकेदार, मृतकों की शिनाख्त जारी
हादसे के तुरंत बाद निर्माण कार्य करा रहा ठेकेदार मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है. घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और क्या इस कॉम्प्लेक्स का नक्शा पास था.

Share:

Leave A Reviews

Related News