Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवानिवृत्त शिक्षक जयराम पांडेय पंचतत्वों में विलीन


तेंदूखेड़ा, देशबंधु. नगर के प्रतिष्ठित पांडेय परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जयराम पांडेय का लंबी बीमारी के चलते 21 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे निधन हो गया, उनके निधन की खबर से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. जयराम पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक सियाराम पांडेय के बड़े भाई, सूर्यकांत पांडेय के चाचा एवं सक्रिय युवा पत्रकार सौरभ पांडेय के पिता थे.

उन्होंने शिक्षा विभाग में लगभग 35 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी एवं वे अपने सरल, सहज और विनम्र स्वभाव, निर्मल हृदय के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे. उनके निधन पर नगरवासियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

22 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे लाल बाबा मुक्तिधाम तेंदूखेड़ा में जयराम पांडेय को अंतिम विदाई दी गयी. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

Date & Time : 2026-10-23 05:10:54

Share:

Leave A Reviews

Related News