Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, आम जनता सहित सम्मानित जन रहे मौजूद


रामनगर। गणेश चतुर्थी महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतु आज थाना कार्यालय रामनगर में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम एस. पी. मिश्रा, नायब तहसीलदार ललित धर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष दीपा दीपू मिश्रा एवं थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आम जनता सहित नगर के सम्मानित जन, सरपंच, पार्षदगण एवं सभी गणपति पंडालों के संचालक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक में प्रशासन ने गणेश समितियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए -

प्रशासन के प्रमुख दिशा-निर्देश -

- सभी गणेश समितियों का थाना व नगर परिषद में नामांकन अनिवार्य।

- पंडालों में रात्रि विश्राम करने वाले व्यक्तियों की सूची, उनके नाम व मोबाइल नंबर सहित थाना कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।

- पंडालों में बिजली का सुरक्षित उपयोग हो, कटिया कनेक्शन व खुले तारों से बचें।

- ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित सीमा में ही हो।

- महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी लगाने की सलाह।

- नशे से दूरी बनाकर रखें, पंडालों में या आसपास किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थों, शराब, गांजा आदि का सेवन व उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

एसडीएम एस. पी. मिश्रा ने कहा कि उत्सव भक्ति और आस्था का प्रतीक है, इसे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी समिति संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Date & Time : 2026-09-13 13:10:27

Share:

Leave A Reviews

Related News