
रेलवे ने इंदौर से जबलपुर और नैनपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. यह संशोधित शेड्यूल आगामी 22 नवंबर से लागू होगा. यात्रियों की सुविधा और समय पालन को ध्यान में रखते हुए ये परिवर्तन किए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, इंदौर–जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22191) अब इंदौर स्टेशन से रात 7:30 बजे की बजाय 7:35 बजे रवाना होगी. ट्रेन देवास स्टेशन पर रात 8 बजे पहुंचेगी और 3 मिनट का ठहराव लेकर आगे बढ़ेगी. बाकी रूट और स्टॉपेज में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
इसी तरह इंदौर–नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19343) का भी प्रस्थान समय बदला गया है. यह ट्रेन अब इंदौर से दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी. समय में किया गया यह संशोधन यात्रियों की मांग और रेक शेड्यूल में समन्वय को देखते हुए किया गया है.
सप्ताह में एक बार चलने वाली इंदौर–पुरी हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20917) का समय भी बदला गया है. अब यह ट्रेन 25 नवंबर से इंदौर से दोपहर 3:05 बजे चलेगी. देवास स्टेशन पर इसका ठहराव 3:31 बजे से 3:33 बजे तक रहेगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी बदलाव समय-सारणी के मुताबिक लागू रहेंगे और यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा से पहले अद्यतन समय-सारणी अवश्य जांच लें.
Leave A Reviews