Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला में लकड़ी लोडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, श्रमिक की मौत, परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप


मंडला जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मोहगांव प्रोजेक्ट अंतर्गत देवरी दादर डिपो में लकड़ी लोडिंग के दौरान एक भारी लकड़ी का छठ्ठा श्रमिक पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल श्रमिक को तत्काल अंजनियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहगांव रैयत निवासी छत्तर सिंह तेकाम (55) के रूप में हुई है, जो डिपो में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलते ही अंजनियां पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के परिजनों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद उन्हें केवल मामूली चोट की जानकारी दी गई थी, जबकि स्थिति गंभीर थी। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए मंडला अस्पताल ले जाने के बजाय अंजनियां अस्पताल लाया गया, जिससे समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Share:

Leave A Reviews

Related News