Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। परसोरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय प्रबल श्रीवास्तव और 18 वर्षीय जय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

परिजनों के अनुसार, प्रबल ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और आगे कॉलेज जाने की तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम वह अपने भाई जय के साथ बाइक से गैस सिलेंडर लेकर दमोह आया था। रात में परिजनों से बात के दौरान उन्होंने बताया था कि वे घर पहुंचने वाले हैं, लेकिन कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिल गई।

रात करीब 11 बजे परिजनों को फोन पर जानकारी मिली कि दोनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News