Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला में दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-30 पर पिकअप-ट्रॉला की टक्कर, चालक की मौत

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम कालपी स्थित फॉरेस्ट डिपो के पास एक पिकअप वाहन और ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान कालपी निवासी कैलाश साहू के रूप में हुई है। घायलों में योगेश पावले, संजय यादव और बलराम अहिरवार शामिल हैं, जो सभी कालपी के ही निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन नारायणगंज से कालपी की ओर लौट रहा था, तभी कालपी काष्टागार के पास सामने से आ रहे ट्रॉले से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे ने बताया कि मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में शामिल ट्रॉले की पहचान कर ली गई है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News