Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरान जंग पर ट्रम्प का बड़ा ऐलान: "2-3 हफ्तों में खत्म होगा युद्ध, अमेरिका का मिशन पूरा"

वॉशिंगटन/बीजिंग. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक चौंकाने वाला और बड़ा बयान दिया है. ओवल ऑफिस से मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ छेड़ा गया सैन्य ऑपरेशन अब अपने 'लास्ट स्टेज' में है और अगले 15 से 20 दिनों में युद्ध पूरी तरह समाप्त हो सकता है.

"परमाणु मुक्त ईरान" का लक्ष्य हासिल
ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना था. उन्होंने गर्व से घोषणा की, "हमने अपना टारगेट पूरा कर लिया है. ईरान अब परमाणु ताकत बनने की स्थिति में नहीं है. अगर समझौता होता है, तो जंग आज भी रुक सकती है."

होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त रुख
वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण 'होर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) को लेकर ट्रम्प ने अमेरिका की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने दो टूक कहा कि इस समुद्री रास्ते को खुला रखना अब केवल अमेरिका का काम नहीं है. जो देश वहां से अपना तेल मंगाते हैं, उन्हें अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करना चाहिए. उन्होंने सहयोगियों (जैसे ब्रिटेन और फ्रांस) पर भी निशाना साधा कि वे इस युद्ध में अमेरिका का साथ देने में विफल रहे.

चीन और पाकिस्तान का '5-पॉइंट शांति प्लान'
एक तरफ जहां ट्रम्प युद्ध समाप्ति की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजिंग में चीन और पाकिस्तान ने हाथ मिलाया है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के इशाक डार ने ईरान जंग को रोकने के लिए एक 5-सूत्रीय शांति योजना पेश की है:

तत्काल युद्धविराम: लड़ाई को तुरंत रोककर तनाव कम किया जाए.

शांति वार्ता की शुरुआत: सभी पक्षों की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बातचीत शुरू हो.

नागरिकों की सुरक्षा: रिहायशी इलाकों और आम लोगों पर हमले पूरी तरह बंद हों.

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा: वैश्विक व्यापार के लिए समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखा जाए.

UN नियमों का पालन: शांति समझौता संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के आधार पर ही किया जाए.

Share:

Leave A Reviews

Related News