
कटनी जिले से वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। बड़वारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिचपुरा में खेत के एक कुएं में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद दोनों शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग की टीम की तत्परता के चलते दोनों शावकों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान किसी व्यक्ति या वन्यजीव को नुकसान नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार 6 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे ग्राम बिचपुरा निवासी पुष्पराज कुशवाहा ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके खेत में बने कुएं में जंगली सूअर के दो शावक गिर गए हैं।
सूचना मिलते ही बड़वारा वन परिक्षेत्र का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। वन अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तो कुएं में करीब 2 से 3 माह उम्र के दो शावक फंसे हुए मिले।
स्थिति का जायजा लेने के बाद वन विभाग की टीम ने दोनों जंगली सूअर के शावकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए अभियान को अंजाम दिया और दोनों शावकों को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के दौरान इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया कि शावकों को किसी तरह की चोट न पहुंचे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वन विभाग की टीम ने उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
रेस्क्यू के बाद दोनों शावकों को उनके अनुकूल प्राकृतिक क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग के अनुसार पूरी कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और किसी वन्यजीव को भी क्षति नहीं पहुंची।
इस सफल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। स्थानीय स्तर पर भी वन विभाग की तत्परता की सराहना की जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी वन्यजीव के घायल होने, कुएं या किसी अन्य स्थान पर फंसने अथवा आबादी क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी मिले तो स्वयं वन्यजीव को पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश न करें।
ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सके। समय पर सूचना मिलने से वन्यजीवों की जान बचाने के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।
Leave A Reviews