Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बालाघाट में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिवार में मचा शोक

बालाघाट। लालबर्रा थाना क्षेत्र के बहेगांव में गुरुवार दोपहर खेलते समय तालाब में गिरने से प्रतिभा यादव (10) और प्रिंसी यादव (13) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ चार साल की जान्हवी मौजूद थी, जिसने परिजनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चियां गहरे पानी में डूब चुकी थीं। मछुआरों की मदद से उनके शव तालाब से बाहर निकाले गए और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव लालबर्रा अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम (PM) कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया गया है कि प्रिंसी के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और काम पर गए थे, जबकि प्रिंसी अपनी दादी के साथ रहती थी। पूर्व सरपंच बलेश राहंगडाले ने घटना की पुष्टि की और बताया कि बच्चियां खेलते हुए तालाब की ओर चली गई थीं।

लालबर्रा पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यह घटना गांव में शोक की लहर फैला दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News