Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली में खेत की बाड़ में फंसा दो साल का भालू, वन विभाग और मुकुंदपुर जू टीम ने किया सफल रेस्क्यू

सिंगरौली जिले के भलयाटोला गांव में गुरुवार को एक खेत की बाड़ में फंसे दो साल के भालू को वन विभाग और मुकुंदपुर जू की विशेषज्ञ टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। भालू कंटीले तारों में बुरी तरह उलझ गया था और खुद को छुड़ाने की कोशिश में और ज्यादा फंसता जा रहा था।

तारों के जाल में घंटों तड़पता रहा भालू
घटना की सूचना मिलते ही खनुआ सर्किल और पूर्व सरई का वन अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने देखा कि दर्द और डर के कारण भालू काफी आक्रामक हो रहा था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और वनकर्मियों ने पहले ग्रामीणों को मौके से दूर कराया।इसके बाद मुकुंदपुर जू से पहुंची वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने अभियान की कमान संभाली।

विशेषज्ञों ने सावधानी से निकाला बाहर
मुकुंदपुर जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता और उनकी टीम ने दोपहर में पूरी सावधानी के साथ भालू को कंटीले तारों से बाहर निकाला। रेस्क्यू के तुरंत बाद मौके पर ही भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार भालू को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने की सराहना
इस रेस्क्यू अभियान में उप वनमंडल अधिकारी बैढ़न, नायब तहसीलदार और सरई थाना पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा। वन विभाग की तत्परता और विशेषज्ञ टीम की सूझबूझ की ग्रामीणों ने सराहना की।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने या उनके फंसने की स्थिति में स्वयं पास न जाएं और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।

Share:

Leave A Reviews

Related News