
लाइफस्टाइल डेस्क. अगर आप इस वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को 'ऑफिशियल' करना चाहते हैं, लेकिन पार्टनर का चेहरा अभी रिवील करने के मूड में नहीं हैं, तो 'सॉफ्ट लॉन्च' (Soft Launch) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आजकल बिना चेहरा दिखाए फोटो पोस्ट करना न केवल आर्टिस्टिक लगता है, बल्कि फॉलोअर्स के बीच एक दिलचस्प सस्पेंस भी पैदा कर देता है.
यहाँ कुछ ऐसे क्रिएटिव आइडियाज दिए गए हैं जो आपकी पोस्ट को सबसे अलग और ट्रेंडी बनाएंगे:
1. शैडो प्ले: परछाइयों में प्यार
धूप या रात की स्ट्रीट लाइट में अपनी और पार्टनर की परछाईं (Shadows) वाली फोटो लें. सड़क पर चलते हुए या दीवार पर पड़ती आपकी लंबी शैडो एक गहरी और रहस्यमयी लव स्टोरी बयां करती है. यह फोटो बेहद 'एस्थेटिक' लगती है.
2. 'होल्डिंग हैंड्स' क्लोज-अप
यह एक एवरग्रीन पोज है. कार के गियर पर, कैफे की टेबल पर या चलते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे हुए क्लोज-अप शॉट लें. हाथ की घड़ी या कंगन फोटो में आपकी स्टाइल और बॉन्डिंग दोनों दिखाते हैं.
3. 'शूफी' (Shoefie): कदम से कदम मिलाकर
मैचिंग स्नीकर्स पहने हों या समुद्र की रेत पर खड़े हों, अपने पैरों की टॉप-एंगल फोटो लें. यह बताने का शानदार तरीका है कि आप अपनी लाइफ का सफर किसके साथ तय कर रहे हैं.
4. कॉफी और कोजी वाइब्स
कैफे में दो कॉफी मग और उनके बीच रखे आपके हाथों की फोटो लें. आप चाहें तो अपना चेहरा मेन्यू कार्ड या मग से आधा ढककर भी फोटो खिंचवा सकते हैं. यह बहुत ही 'क्यूट' और 'मिस्टीरियस' वाइब देता है.
5. बैक प्रोफाइल: नज़ारा और आप
किसी खूबसूरत लोकेशन पर कैमरे की तरफ पीठ करके बैठ जाएं. पार्टनर के कंधे पर सिर रखकर सामने के नज़ारे को एन्जॉय करते हुए क्लिक की गई फोटो फोटो-फ्रेम कराने लायक होती है.
6. मिरर सेल्फी: फेसलेस स्टाइल
शीशे के सामने खड़े होकर फोन को अपने चेहरों के ठीक सामने रखकर सेल्फी लें. इससे आपकी 'आउटफिट ऑफ द डे' (OOTD) भी दिख जाएगी और चेहरा राज ही रहेगा.
7. नेटफ्लिक्स और चिल
अगर आप घर पर हैं, तो रजाई में अपने और पार्टनर के पैरों की फोटो लें, जिसके बैकग्राउंड में टीवी पर आपकी फेवरेट फिल्म चल रही हो. यह सबसे ज्यादा 'कोजी' फोटो मानी जाती है.
Leave A Reviews