Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विद्या मालवडे ने सुनाया साइबर फ्रॉड का किस्सा, बोलीं- हाउस हेल्प का अकाउंट हो गया था खाली


मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या मालवड़े माइक्रो-ड्रामा 'स्कैम 2024- द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी' में प्रिया का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीरीज में काम करने के पीछे की वजह बताई।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या मालवड़े माइक्रो-ड्रामा 'स्कैम 2024- द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी' में प्रिया का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीरीज में काम करने के पीछे की वजह बताई।

उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि कहानी बहुत ही रिलेवेंट है और मेरे कैरेक्टर प्रिया को बहुत अच्छे से लिखा गया है। हम लगभग हर दिन लोगों के साथ ठगी होने के बारे में सुनते हैं और ऐसा ही कुछ मेरे अपने घर में भी हुआ था, जिस वजह से यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और भी ज्यादा करीब हो गया।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनकी हाउस हेल्प इस ठगी का शिकार हुई थी। उन्होंने कहा, "मेरी हाउस हेल्प, जो पिछले 15 साल से मेरे साथ काम कर रही है, इसका शिकार हुई थी। यह करीब डेढ़ से दो साल पहले की बात है। एक दिन वह एटीएम गई और घर लौटकर बोली कि वह पैसे नहीं निकाल पा रही थी, जबकि उसके बैंक अकाउंट में पैसे थे। वह अपनी पासबुक भी लाई थी।"

उन्होंने आगे कहा, "शुरू में हमें लगा कि शायद वह कुछ भूल गई होगी या उसके एटीएम कार्ड में कोई दिक्कत होगी, लेकिन जब मैंने उसकी पासबुक चेक की, तो पता चला कि उसके अकाउंट का सारा पैसा निकाला जा चुका है। ठगों ने दो बार में उसका पूरा पैसा निकाल लिया था। उसे तो पता भी नहीं चला था कि क्या हुआ है, क्योंकि ये ट्रांजैक्शन 10 से 15 दिन पहले हुए थे। शायद उसने बैंक के मैसेज पर ध्यान नहीं दिया होगा। जब तक हमें पता चला, तब तक उसका पूरा अकाउंट खाली हो चुका था। यह बहुत ही शॉकिंग एक्सपीरियंस था।"

सीरीज में अभिनेत्री विद्या मालवड़े के अलावा प्रतीक सहजपाल (विक्की मंडल के रूप में) और विनीत रैना (निलंबित अधिकारी राज ठाकुर के रूप में) भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे 'स्मॉल टाउन बॉयज' द्वारा प्रोड्यूस और आलोक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है।

यह सीरीज डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरों और डर पर आधारित है। सीरीज में अभिनेत्री 'प्रिया शर्मा' नामक एक कामकाजी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो डिजिटल अरेस्ट (साइबर ठगी) का शिकार हो जाती है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Date & Time : 2026-10-30 11:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News