
नरसिंहपुर। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) नरसिंहपुर द्वारा आगामी 31 अक्टूबर को 'विकसित भारत युवा संवाद' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर) के वर्चुअल हॉल में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित होगा। इस संवाद का मुख्य विषय 'अपना वोट जानें' (Know Your Vote) रखा गया है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं व छात्र-छात्राओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। सत्र के दौरान प्रतिभागी अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों से सीधे रूबरू होकर संवाद करेंगे तथा अपने विचार और प्रश्न साझा करेंगे।
इस आयोजन में स्थानीय युवा आइकन और उत्कृष्ट खिलाड़ियों की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से लोकतांत्रिक निष्ठा की शपथ लेंगे। इसके साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों का 'माय भारत' पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन भी कराया जाएगा।
Leave A Reviews