Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विज़न 2047 से युवाओं को जोड़ने की पहल, नरसिंहपुर में 'विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग'


नरसिंहपुर। देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विज़न 2047 से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग’ को लेकर जिले के शिक्षण संस्थानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माय भारत पोर्टल के वॉलंटियर्स लगातार विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को इस राष्ट्रीय मंच की जानकारी दे रहे हैं और उनका पंजीयन करवा रहे हैं।

​इसी अभियान के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तेंदूखेड़ा में माय भारत वॉलंटियर गीता काछी पहुंचीं। उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर ‘विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग’ के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मौके पर ही उनका डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराया।

​वहीं, वॉलंटियर ईशा राजपूत भीष्म कार्मेल स्कूल, सुखा खैरी  पहुंचीं। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को माय भारत प्लेटफॉर्म की उपयोगिता समझाई और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन संपन्न कराया।

​इसी क्रम में वॉलंटियर प्रशांत पटेल ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोटेगांव पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संपर्क किया। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग की रूपरेखा समझाई और अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन करवाया।

इसके साथ ही वॉलंटियर तिलक पटेल सहित अन्य वॉलंटियर्स भी क्षेत्र के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों व कोचिंग केंद्रों में लगातार पहुंचकर विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय पहल से जोड़ रहे हैं। वॉलंटियर्स द्वारा युवाओं को अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के अवसरों से अवगत कराया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा जुड़कर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रहे हैं।

Date & Time : 2026-09-22 11:48:55

Share:

Leave A Reviews

Related News