Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विमेंस एशिया कप: शेफाली-मंधाना की तूफानी पारी, फाइनल में भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 183 रन


दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं।

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 129 रन जोड़े। इस साझेदारी के साथ ही शेफाली-मंधाना ने विमेंस टी20 एशिया कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। शेफाली ने अपना अर्धशतक महज 24 गेंदों में पूरा किया। वह विमेंस टी20 एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बनीं। उन्होंने 39 गेदों की अपनी पारी में 68 रन बनाए। अपनी इस पारी में शेफाली ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

स्मृति मंधाना भी बेहतरीन लय में नजर आईं और उन्होंने 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। हालांकि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 14 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष भी बड़े शॉट लगाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दीं और उन्होंने 13 गेंदों में 17 रन बनाए।

दीप्ति शर्मा का बल्ला भी खामोश रहा और वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद 5 रन बनाकर आउट हुईं। भारती फुलमाली 2 और प्रतिका रावल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुईं गुनालन कमलिनी ने 5 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। कमलिनी ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए भारतीय टीम को 20 ओवर में 183 रनों के टोटल तक पहुंचाया।

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में कप्तान चमारी अटापट्टू ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। वहीं, मिताली अयोध्या ने 33 और चमुदी प्रबोधा ने 40 रन देकर एक-एक विकेट निकाला। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। रनों के लिए संघर्ष कर रहीं प्रतिका रावल की जगह पर कमलिनी को मौका दिया गया है। वहीं, श्रीलंका ने एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। टीम ने कविंदी के स्थान पर विष्मी गुणरत्ने को मौका दिया है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-13 21:45:08

Share:

Leave A Reviews

Related News