Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत


लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है। 'विमेन इन ब्लू' ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से जीत दर्ज की। यह विमेंस वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है।

लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है। 'विमेन इन ब्लू' ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से जीत दर्ज की। यह विमेंस वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने 9 अक्टूबर 2024 को श्रीलंका के खिलाफ 82 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता था, जबकि 30 मार्च 2014 को बांग्लादेश के विरुद्ध 79 रन से जीत हासिल की थी।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की।

शेफाली 38 गेंदों में 10 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 47 रन जुटाए। मंधाना 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

भारत को 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 17.1 ओवर तक 168 के स्कोर पर अपना चार विकेट गंवा दिया। यहां से ऋचा घोष ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पांचवें विकेट के लिए 15 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

ऋचा 8 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान कौर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दीप्ति शर्मा ने 2 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए। विपक्षी खेमे से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड को 1-1 विकेट हाथ लगा।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। हीथर सीगर्स ने फीबे मोल्केनबोअर के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। हीथर 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान बैबेट डी लीडे ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

इस टीम को 96 के स्कोर पर कप्तान के रूप में चौथा झटका लगा। बैबेट 27 गेंदों में 28 रन बनाकर लौटीं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट निकाले। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से मात दी थी। अब भारतीय टीम 21 जून को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News