Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विपक्ष का दावा- रामलीला मैदान की रैली होगी ऐतिहासिक, एनडीए ने बताया नौटंकी


नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर विपक्ष ने पूरी कमर कस ली है। विपक्ष आम जनता से अपील कर रहा है कि वे भारी तादाद में इस रैली को सफल बनाए, वहीं एनडीए ने इस रैली को नौटंकी और व्यापारियों के हित के खिलाफ बताया है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर विपक्ष ने पूरी कमर कस ली है। विपक्ष आम जनता से अपील कर रहा है कि वे भारी तादाद में इस रैली को सफल बनाए, वहीं एनडीए ने इस रैली को नौटंकी और व्यापारियों के हित के खिलाफ बताया है।

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि राहुल गांधी को शुभकामनाएं, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि जिस वक्त वह प्रदर्शन कर रहे हैं, वह वक्त त्योहार का है, दीपावली है। इस त्योहार पर सभी अपने परिवार के साथ रहते हैं, लेकिन राहुल गांधी के पास तो कोई विजन नहीं है। मेरा सवाल सीधा सा है कि उस रैली में जनता क्यों जाएगी। जब जनता ही नहीं जाएगी तो जाहिर सी बात है कि रैली फ्लॉप हो जाएगी। यह सिर्फ नौटंकी है, फोटोशूट कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है। राहुल गांधी कभी पिकनिक मनाते हैं तो कभी लोगों को रामलीला मैदान बुलाते हैं। इससे सीधे तौर पर व्यापारियों को नुकसान होगा।

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस किस तरह आम जनता के हितों की परवाह किए बिना अपनी राजनीति करने पर अड़ी हुई है। चुनाव आयोग के इस जवाब को देखते हुए कि सभी फैसले सभी चुनाव आयुक्तों ने मिलकर लिए थे, कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। आज तक वे एक भी सबूत नहीं दे पाए हैं, फिर भी वे संवैधानिक संस्थाओं का अनादर करते हैं और उन पर आरोप लगाते हैं। आज एक रैली के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। देश की जनता सब देख रही है।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी साजिशें रचे या कितने भी गलत हथकंडे अपनाए, 1 नवंबर को देश भर से लाखों लोग दिल्ली पहुंचेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की एक ऐतिहासिक रैली होगी। जहां तक ​​इस रैली का विरोध करने वालों की बात है, तो वे सभी भाजपा से जुड़े हुए हैं और भाजपा किसी न किसी तरह से उनका समर्थन कर रही है।

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि मध्य प्रदेश से भी काफी संख्या में लोग आने वाले हैं। वहां ट्रेनें बहुत कम हैं, बाकी सारी चीजें कम हैं और दूरी भी काफी लंबी है। फिर भी हजारों की तादाद में लोग मध्य प्रदेश से वहां आएंगे। मैं एक प्रदेश की इसलिए बात कर रहा हूं, क्योंकि मैं वहां था, बहुत सारे प्रदेशों से लोग आएंगे। राहुल गांधी के बुलाने पर लोग आएंगे और अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकारें लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही हैं। यहां तक कि पुलिस के माध्यम से लंबी-चौड़ी शर्तों वाला पत्र भेज दिया जाता है, जिसमें कहा जाता है कि इन सभी शर्तों का पालन करना होगा। रैली शाम 5 बजे तक समाप्त करनी होगी और अन्य व्यवस्थाएं भी करनी होंगी, लेकिन आप जो करना चाहते हैं, कर लीजिए। यह रैली अभूतपूर्व होने वाली है। इसमें लाखों की संख्या में लोग अपने खर्च पर पूरे उत्साह के साथ शामिल होने के लिए आएंगे।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की ओर से एसआईआर का मुद्दा बहुत सही है। अफसोस की बात है कि चुनाव आयोग और सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-30 19:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News