Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विपक्ष को स्पीकर का संरक्षण मिलना चाहिए: सांसद इकरा हसन

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा वे हमारे सदन के संरक्षक हैं, और उनका संरक्षण विपक्ष को भी मिलना चाहिए।

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा वे हमारे सदन के संरक्षक हैं, और उनका संरक्षण विपक्ष को भी मिलना चाहिए।

सांसद इकरा हसन ने कहा कि हम देख रहे हैं सदन के भीतर विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है, नेता प्रतिपक्ष को बार-बार बोलने से रोक दिया जाता है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, "विपक्ष के नेता का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है और उन्हें अक्सर शैडो प्राइम मिनिस्टर कहा जाता है। सवाल-जवाब होना देश की खूबसूरती है; उसे जिंदा रखने की जिम्मेदारी स्पीकर की है। विपक्ष स्पीकर से मांग करता है कि वे अपना संरक्षण दें। सदन में विपक्ष को बात रखने का अपना मौका दें। इस देश के लोकतंत्र को जिंदा रखना चाहिए।"

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि इस पूरे बजट सत्र में सरकार ने कोई चर्चा नहीं होने दी, क्योंकि उनके गलत काम सामने आ रहे हैं, और सरकार नहीं चाहती कि सदन चले। नहीं तो, आज बजट पर एक ज़रूरी चर्चा होनी चाहिए थी। बजट पेश होने के बाद विपक्ष को सवाल-जवाब करने का अपना अधिकार है। लेकिन, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। ऐसा लग रहा है कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है। सरकार को चाहिए कि चर्चा हो, जिसमें विपक्ष अपनी बात रख सके।

उत्तर प्रदेश सरकार का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि सत्ता के करीब रहने वाले लोग, जिनका किसी न किसी तरह से भारतीय जनता पार्टी या सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति से संबंध है, उन्हें उत्तर प्रदेश में लगातार सपोर्ट किया जा रहा है। सरकार उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट भी दे रही है और जिस तरीके से कानून व्यवस्था का मजाक बना दिया है, मुझे विश्वास है कि यूपी की जनता भाजपा को साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News