Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: "हर घर पानी" बना "हर घर मौत" - पिपरी कोठार में गाभिन भैंस की मौत

देवराजनगर सरपंच बोले - पंचायत को पता ही नहीं, ऊपर-ऊपर हो रहा खेल

रामनगर (मैहर).  नारा था हर घर पानी, घर-घर पानी, हर खेत पानी, खेत-खेत पानी, लेकिन  मैहर जिले में जमीनी हकीकत है हर घर मौत घर-घर मौत । ग्राम पंचायत गंगासागर ग्राम  पिपरी कोठार  ,में एमपी जल निगम की जल जीवन मिशन योजना के तहत L&T (लार्सन एंड टुब्रो) कंपनी व उसके पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा बनाया गया 10 फीट गहरा पक्का चैम्बर आज मौत का गड्ढा बन गया है।

घटना - 14 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे ग्राम पिपरी कोठार निवासी किसान संतबहादुर तिवारी पिता स्व. सीताराम तिवारी उम्र 62 वर्ष की 4 माह की गाभिन भैंस चरते हुए स्टॉप डेम के पास इसी खुले चैम्बर में गिर गई और मर गई।

फोटो गवाही दे रही है - गड्ढे पर न ढक्कन, न जाली, न सुरक्षा घेरा।

न्याय ठंडे बस्ते में - पीड़ित ने थाना रामनगर में रिपोर्ट की, थाना प्रभारी ने 14.07.2026 को पशु चिकित्सक को पीएम के लिए लिखा। पीड़ित ने 15.07.2026 को तहसीलदार रामनगर को आवेदन दिया। लेकिन 4 माह बाद भी न जांच, न क्षतिपूर्ति, न सांत्वना। पीड़ित का आवेदन आज भी ठंडे बस्ते में है।

सरपंच का फूटा दर्द -
इस पर ग्राम पंचायत गंगासागर सरपंच ने बताया कि आज के समय में ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में हो रहे निर्माण/विकास कार्यों की कोई जानकारी नहीं होती। संबंधित विभाग व ठेकेदार मिलकर ऊपर ही ऊपर सब कर लेते हैं। न तो ग्राम पंचायत या संबंधित नगर पंचायत से NOC ली जाती है और न ही जानकारी मांगने पर दी जाती है। मजदूरों से आधा-अधूरा कार्य करवाकर छोड़ दिया जाता है, जिससे जानवरों व इंसानों को आए दिन दुर्घटनाओं से गुजरना पड़ता है। पैसे बचाने या निजी कमाई बढ़ाने के लिए घटिया व न्यून क्वालिटी मटेरियल का उपयोग आम है, जो आम जन जीवन के लिए मौत का जाल बन जाता है।

ग्रामीणों का आरोप - संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव, एमपी जल निगम, संबंधित संविदाकार, गैर-जवाबदेह मॉनिटरिंग एजेंसी, सफेदपोश व नौकरशाह मिलकर योजना को लापरवाही की भेंट चढ़ा रहे हैं। आम इंसान व जानवरों की जिंदगी भगवान भरोसे है।

मांग - ग्रामीणजनों ने जिला कलेक्टर मैहर व संभागायुक्त रीवा से संज्ञान लेकर संबंधित गैर-जिम्मेदारों से वसूली कर किसान को आवश्यक व अनिवार्य क्षतिपूर्ति दिलाने और जिले-जनपद में जल निगम, L&T कंपनी व पेटी कॉन्ट्रैक्टरों से अबिलम्ब सभी खुले चैम्बरों को ढकने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Date & Time : 2026-11-10 08:23:35

Share:

Leave A Reviews

Related News