
चिचोली। भाद्रपद मास की सप्तमी तिथि पर गुरुवार को चिचोली नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संतान सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी संतान की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
संतान सप्तमी के अवसर पर महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक व्रत रखा और भगवान शिव-पार्वती को अक्षत, पुआ सहित विभिन्न पूजन सामग्री का नैवेद्य अर्पित किया। कई महिलाओं ने संतान की खुशहाली एवं लंबी आयु की कामना को लेकर निराहार रहकर व्रत किया।

पूजन के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती से अपनी संतान के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना की। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।
इस अवसर पर बबीता सूर्यवंशी, वंदना दुबे, प्रिया आर्य, अनामिका बिहारे, अंबिका सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reviews