Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईक्लास भर्ती : 62 असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया


नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (आईक्लास) ने तीन साल की निश्चित अवधि के अनुबंध और पैन इंडिया आधार पर अलग-अलग हवाई अड्डा/तैनाती के स्थान के अनुसार असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के कुल 62 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (आईक्लास) ने तीन साल की निश्चित अवधि के अनुबंध और पैन इंडिया आधार पर अलग-अलग हवाई अड्डा/तैनाती के स्थान के अनुसार असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के कुल 62 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईक्लास की ओर से जारी सहायक (सुरक्षा) पदों में तिरुपति में 9, त्रिची में 23, मदुरै में 9, भुवनेश्वर में 9, और उदयपुर में 12 पद शामिल हैं। इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक) होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी, हिंदी पढ़ने/बोलने की क्षमता और/या स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, बातचीत/इंटरव्यू, मेरिट सूची, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 21,500 रुपए, दूसरे वर्ष 22,000 रुपए, और तीसरे वर्ष 22,500 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आईक्लास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News