Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमोल पालेकर : सुबह बैंक में ड्यूटी, शाम को पेंटिंग और फिर थिएटर, हीरो बनने की दिलचस्प कहानी

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। 'गोलमाल', 'छोटी सी बात', 'चितचोर' और 'रजनीगंधा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अभिनेता अमोल पालेकर ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह बैंक में क्लर्क की नौकरी करते थे। दिनभर बैंक में काम करने के बाद वह अपनी पेंटिंग के लिए समय निकालते थे। उन्होंने करीब आठ साल तक नौकरी और अपने शौक के बीच तालमेल बनाया। आखिरकार थिएटर से शुरू हुआ उनका सफर उन्हें हिंदी सिनेमा तक ले आया।

अमोल पालेकर का जन्म 24 नवंबर 1944 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी कला में थी। साल 1967 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक विज्ञापन एजेंसियों के लिए काम किया। हालांकि, उनका मन इस काम में ज्यादा नहीं लगा। वह पेंटिंग करना चाहते थे, यही वजह थी कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की नौकरी कर ली।

अमोल ने एक इंटरव्यू में अपने उस दौर को याद करते हुए बताया था कि वह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बैंक में क्लर्क की जिम्मेदारी निभाते थे। इसके बाद उनका पूरा समय पेंटिंग के लिए होता था। उन्होंने अपनी नौकरी को आर्थिक सुरक्षा का जरिया बनाया था, ताकि कला के साथ किसी तरह का समझौता न करना पड़े।

अमोल की पेंटिंग को जब मशहूर चित्रकार के.एच. आरा ने देखा तो उन्हें ये काफी पसंद आई। उन्होंने अमोल को अपनी जगह ताज आर्ट गैलरी में पेंटिंग प्रदर्शित करने का मौका दिया। लेकिन यहां भी परेशानी आ गई। बैंक में प्रोबेशन पर होने की वजह से उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। बाद में जब उन्होंने अपने विभाग के अधिकारी को पेंटिंग प्रदर्शनी की वजह बताई तो उन्हें ड्यूटी रोस्टर पर हस्ताक्षर करके जाने की अनुमति मिल गई।

इसी बीच अमोल की जिंदगी में थिएटर की एंट्री हुई। उनकी छोटी बहन की सहपाठी चित्रा मरदेश्वर थिएटर में रिहर्सल करने जाया करती थीं। अमोल भी उनके साथ वहां पहुंचते थे। एक दिन थिएटर के दिग्गज सत्यदेव दुबे की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने अमोल को मराठी नाटक 'शांतता! कोर्ट चालू आहे' में काम करने का मौका दिया।

थिएटर में काम करते हुए अमोल की पहचान फिल्मकारों से होने लगी। बासु चटर्जी ने उन्हें फिल्म 'रजनीगंधा' में मौका दिया। इसके बाद 'छोटी सी बात', 'चितचोर' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। बाद में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा। साल 1980 में उन्होंने मराठी फिल्म 'आक्रित' से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'अनकही', 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं', 'दायरा' और 'पहेली' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 17:50:04

Share:

Leave A Reviews

Related News