Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार


अमृतसर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अमृतसर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ‘चीता’ और ‘गोरा’ के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के आधार पर हथियार सप्लाई नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के राजस्थान और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई करने की बात सामने आई है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्हें इन आरोपियों ने पहले हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसके लिए पुलिस की विभिन्न टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं और गुप्त रूप से जांच एवं ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल हथियार बरामद करना नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है जो इन हथियारों को आगे अपराधियों तक पहुंचाता है। ऐसे हथियारों का इस्तेमाल टारगेट किलिंग, शूटआउट और अन्य आपराधिक वारदातों में किए जाने की आशंका है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में पहुंचाई जाती थी। प्रारंभिक स्तर पर इस्लामाबाद क्षेत्र में हथियारों की बरामदगी के बाद पूछताछ को आगे बढ़ाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों और भारत में सक्रिय नेटवर्क के बीच संपर्क किस तरह स्थापित हुआ।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों के विदेश में संपर्कों और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विदेशों में ट्रक चलाने के दौरान आरोपी कथित तौर पर ऐसे लोगों के संपर्क में आया, जिनके माध्यम से वह हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस पूरे मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाएगी कि बरामद हथियार कहां से आए, किन लोगों तक पहुंचाए गए और आगे इन्हें किन आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था।

उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के साथ-साथ और हथियारों की बरामदगी भी हो सकती है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News