Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अनूपपुर: युवक ने जंगल में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का हंगामा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिहा में न्याय न मिलने से आहत एक 24 वर्षीय युवक राजेश गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात युवक का शव घर के पास जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार सुबह शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के सामने तिराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने राजेश को सुनसान जगह ले जाकर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह बेहद डरा हुआ था। मृतक की मां और अन्य सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

परिजनों का सीधा आरोप है कि राजेश ने घटना वाली शाम कोतमा थाने जाकर अपनी जान का खतरा बताया था, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षा देने के बजाय फटकार लगाकर भगा दिया। थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला पर असंवेदनशील व्यवहार के आरोप लगे हैं, जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।

दूसरी ओर, थाना प्रभारी का कहना है कि दूसरे पक्ष ने राजेश पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे और उसे समझाकर भेजा गया था। फिलहाल, प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन पुलिस की लापरवाही और धमकियों के बीच एक युवक की मौत ने पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News