Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑस्ट्रेलिया: पैराफील्ड एयरपोर्ट पर विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान हैंगर से टकराया, आग लगने से 2 की मौत

ऑस्ट्रेलिया। एडिलेड के पैराफील्ड एयरपोर्ट पर आज एक भीषण विमान हादसा हुआ, जब लैंडिंग की कोशिश कर रहा एक छोटा विमान हैंगर से टकरा गया। इस हादसे में पायलट और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ, जब एक हल्का विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और सीधे हैंगर से टकरा गया, जिससे जोरदार आग लग गई और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान में आग लग गई और हैंगर को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गईं।

घटना में कुल 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Share:

Leave A Reviews

Related News