Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बैतूल में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बनी जानलेवा, विस्फोट में दिव्यांग की दर्दनाक मौत

बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिव्यांगों को दी जाने वाली तीन पहिया बैटरी चलित ट्राइसाइकिल में हुए भीषण विस्फोट में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने प्रशासन और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह घटना बीती रात सारनी थाना क्षेत्र के जय स्तंभ चौक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बैटरी चलित ट्राइसाइकिल में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। विस्फोट इतना भीषण था कि ट्राइसाइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील दिव्यांग होने के बावजूद लोगों को पढ़ाने और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था।

जानकारी के अनुसार, बैटरी चलित ट्राइसाइकिल संभवतः नगर पालिका द्वारा दिव्यांग सहायता योजना के तहत उपलब्ध कराई गई थी। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है तो ट्राइसाइकिल में लगी बैटरी की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News