Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल: केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत@2047 की दिशा में मजबूत कदम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में एक प्रभावी और दूरदर्शी कदम बताया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश के समग्र विकास को नई गति देगा और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान दिलाने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 का यह तीसरा बजट “सबका साथ–सबका विकास” की भावना को और मजबूती देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का देशवासियों की ओर से अभिनंदन भी किया।

उन्होंने बताया कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही कई प्रावधानों से मध्यप्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा, जिसमें 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का विकास, शहरी क्षेत्रों में 5 वर्षों में 5000 करोड़ रुपये का निवेश, प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास, जिला अस्पतालों का उन्नयन और टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क से मध्यप्रदेश में लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार और 6 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जिससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि बजट में छोटे करदाताओं के लिए इनकम टैक्स प्रक्रिया को सरल किया गया है और राज्यों के लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये का अनुदान तय किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश को भी लाभ होगा। गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बजट में मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दिया गया है। इसके साथ ही पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और भारत को वैश्विक पहचान मिलेगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News