
मंडला जिले के बम्हनी-बंजर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में केशराम जंघेला की मौत हो गई, जबकि उनके साथी यशवंत ठाकुर घायल हो गए। घटना सिमरिया (कजरवाड़ा) के पास हुई, जब बम्हनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक पर मानेगांव निवासी केशराम जंघेला और यशवंत ठाकुर ग्राम ठरका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल यशवंत ठाकुर को बम्हनी अस्पताल ले जाया गया, जबकि केशराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन को जंगल में छुपा हुआ बरामद कर लिया है, लेकिन चालक अभी भी फरार है। मृतक केशराम जंघेला का शव सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Reviews