Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बीना: महाकाल एक्सप्रेस से गिरा यात्री, गंभीर हालत में सागर रेफर

बीना के आगासौद रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां महाकाल एक्सप्रेस से गिरकर एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोरखपुर निवासी सूरज निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था, तभी अचानक नींद की झपकी आने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे ट्रैक पर जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

सदन एक्सप्रेस रोककर घायल को पहुँचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही मानवता का परिचय देते हुए वहां से गुजर रही सदन एक्सप्रेस ट्रेन को आपातकालीन स्थिति में रोका गया और घायल यात्री को बीना रेलवे जंक्शन लाया गया। बीना सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गहरी चोटें आई हैं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया है। रेलवे पुलिस ने यात्री के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News