Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का MP दौरा: जानें पूरा शेड्यूल


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे 17 और 18 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके पहले मप्र दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर प्रदेश भाजपा पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। संगठन की तैयारियों को परखने के लिए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।

शिवप्रकाश की नसीहत: जमीन पर दिखना चाहिए असर

बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने दो टूक शब्दों में कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन और जनसेवा को जनता तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यक्रम सिर्फ कागजी या औपचारिकता बनकर न रहें, बल्कि उनका वास्तविक प्रभाव बूथ स्तर पर और जमीन पर नजर आना चाहिए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आगामी एक माह तक पार्टी अपनी पूरी संगठनात्मक शक्ति इस अभियान में लगाएगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचे।

रामघाट पर दीपोत्सव और महाकाल भस्मारती में होंगे शामिल

दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध रामघाट पर शिप्रा आरती करेंगे और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 25 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे 18 सितंबर की तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन भी करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

17 सितंबर:

  • दोपहर 1:45 बजे: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर आगमन।

  • दोपहर 2:00 बजे: इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता।

  • दोपहर 2:55 बजे: गांधी नगर ग्राउंड (इंदौर) में स्वामित्व योजना कार्यक्रम में उपस्थिति।

  • शाम 5:05 बजे: धार्मिक नगरी उज्जैन में आगमन।

  • शाम 6:45 बजे: रामघाट पर शिप्रा आरती एवं 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलन।

  • रात 8:00 बजे: उज्जैन में आयोजित भजन संध्या में शिरकत।

18 सितंबर:

  • तड़के 4:05 बजे: श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन व पूजन।

  • सुबह 9:30 बजे: उज्जैन से इंदौर के लिए प्रस्थान।

  • सुबह 10:00 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए रवानगी।

Date & Time : 2026-09-16 09:40:39

Share:

Leave A Reviews

Related News