
मैहर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर रामनगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा ‘दीपू’ मिश्रा ने की।
कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस केवल संगठन नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज है।
कार्यक्रम के बाद बाहर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों - सुरक्षा, शिक्षा, महंगाई को प्रमुखता से उठाएंगी।

Leave A Reviews