
चिचोली. सेवा सेतु एवं जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को चिचोली में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके, क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार , जिला विकास समिति के सदस्य अनिल सिंह कुशवाहा नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय एवं उपाध्यक्ष वर्षा आलेकर मंडल अध्यक्ष अमन आवलेर ने निरीक्षण किया.
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए. जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें बिजली, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं.

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
शिविर के दौरान हायर सेकेंडरी परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के लिए करीब एक करोड़ और 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए चेक दिए गए इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है. सरकार का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए.
विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि एवं आयुषमान उपचार योजनाओं का उल्लेख किया.

नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर की ड्रेसिंग ग्राउंड एवं भीमपुर चिचोली मार्ग सड़क समस्या से कलेक्टर स्वागत कराया
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर सटे ट्रैचिग ग्रांउड से हो रहे प्रदूषण और कृषि उपज मंडी और महाविद्यालय खोलने की मांग रखी.
शिविर में वन विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग आपूर्ति विभाग राजस्व, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. नगर परिषद एवं जनपद पंचायत के अधिकारी भी शिविर में उपस्थित रहे.
Leave A Reviews