Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल में खूनी होली: 19 साल के युवक के सीने में चाकू से 4 वार, ऑटो से सड़क पर फेंकी लाश, दोस्त संदेह के घेरे में

भोपाल. राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. प्रताप नगर निवासी 19 वर्षीय अरविंद मीणा की अज्ञात बदमाशों ने सीने पर चाकू से चार वार कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक का अर्धनग्न शव 'बेस्ट प्राइस' के पास 80 फीट रोड पर एक ऑटो से फेंककर फरार हो गए.

मृतक अरविंद एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन था. परिजनों के अनुसार, वह बुधवार शाम तक अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था. आखिरी बार उसे उसके दो दोस्तों, विशाल ठाकुर उर्फ भूरा और सचिन के साथ घूमते देखा गया था. हैरान करने वाली बात यह है कि ये दोनों दोस्त बाद में मोहल्ले में अकेले लौट आए, जबकि अरविंद का अता-पता नहीं था.

पिता ने भीड़ देखी, तो मिला बेटे का शव
मृतक के पिता हल्केराम मीणा ने बताया कि देर रात 80 फीट रोड पर भीड़ देखकर वे रुके थे. जब वे पास पहुँचे, तो वहां उनके बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा था. निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. संदेह के आधार पर दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Share:

Leave A Reviews

Related News