Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्वालियर में एमपी का पहला 'फ्लोटिंग' हाईवे: स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर 13.85 KM लंबी एलिवेटेड रोड, भोपाल-इंदौर को पछाड़ा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में दिल्ली के रिंग रोड की तर्ज पर प्रदेश की पहली अनूठी एलिवेटेड रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है. यह प्रदेश की एकमात्र ऐसी सड़क होगी जो सीधे एक नदी (स्वर्ण रेखा) के ऊपर बनाई जा रही है. 13.85 किलोमीटर लंबी यह सड़क जलालपुर तिराहा (मुरैना रोड) से शुरू होकर गिरवाई (शिवपुरी लिंक रोड) तक जाएगी.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कुल 293 पिलर और 14 लूप बनाए जा रहे हैं, जिससे शहरवासी आसानी से इस हाईवे पर चढ़ और उतर सकेंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि 2027 तक यह पूरी तरह तैयार हो जाएगी.

जाम से मुक्ति और समय की बचत
इस रोड के शुरू होने से मुरैना से शिवपुरी या झांसी जाने वाले वाहनों को शहर के भारी ट्रैफिक और जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. इससे यात्रा के समय में कम से कम एक घंटे की बचत होगी. स्वर्ण रेखा नदी के ठीक ऊपर बनने के कारण यह सड़क न केवल यातायात सुगम करेगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगी. ऐसी इंजीनियरिंग मिसाल अब तक केवल उत्तराखंड या हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में ही देखने को मिलती थी.

Share:

Leave A Reviews

Related News