Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुष्पक एक्सप्रेस में शौचालय की खिड़की से लटका मिला यात्री का शव


बीना. पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल-बीना रेल खंड पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12534) के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री का शव फंदे से लटका मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को आपातकालीन स्थिति में बीना जंक्शन पर रोका गया, जहां जीआरपी (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

देर रात गश्त के दौरान गार्ड की पड़ी नजर
जानकारी के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और इसका अगला आधिकारिक ठहराव ललितपुर था. रात लगभग 12 बजे जब ट्रेन भोपाल और बीना के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रेन गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की से लटके एक युवक पर पड़ी. गार्ड ने तुरंत मामले की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी.

बीना स्टेशन पर उतारा गया शव, पहचान हुई उजागर
कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रुकवाया गया. वहां पहले से तैयार जीआरपी टीम ने स्थानीय अमले की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया.

तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतक की शिनाख्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पदनिया (कलीन चौक) निवासी 30 वर्षीय गोरावर सिंह (पिता: कुंजीलाल) के रूप में हुई है.

भोपाल से ट्रेन के गेट पर बैठा था युवक
ट्रेन में सफर कर रहे सह-यात्रियों ने जीआरपी को बताया कि मृतक युवक भोपाल स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और शुरुआत में वह कोच के दरवाजे (गेट) पर बैठकर यात्रा कर रहा था. फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश, पुलिस सभी कोणों से जांच में जुटी हुई है.

Share:

Leave A Reviews

Related News