Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजधानी में 'बम थ्रेट' का सिलसिला जारी: JK कैंपस में दोपहर 1.30 बजे धमाके का दावा, खाली कराई गई इमारतें

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन शरारती तत्वों ने पुलिस और प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। ताजा मामले में बुधवार को कोलार स्थित JK अस्पताल और JK यूनिवर्सिटी को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि संस्थान के बाथरूम, कॉलेज कैंपस और प्रिंसिपल के कमरे में बम रखे गए हैं। ई-मेल में चेतावनी दी गई है कि दोपहर 1:30 बजे ये बम विस्फोट कर दिए जाएंगे।

छात्रों और स्टाफ में अफरा-तफरी, सर्च ऑपरेशन जारी धमकी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर तत्काल प्रभाव से यूनिवर्सिटी और अस्पताल के प्रभावित हिस्सों को खाली कराया गया है। छात्रों और मरीजों के परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं, हालांकि अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पिछले दो दिनों का खौफनाक पैटर्न भोपाल में पिछले कुछ दिनों से एक ही पैटर्न पर धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार (17 मार्च) को एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के मुख्यालय को ई-मेल मिला था, जिसमें 'सायनाइड गैस' वाले 16 सिलेंडरों के जरिए ब्लास्ट करने का दावा किया गया था। इससे पहले AIIMS भोपाल और पीपल्स यूनिवर्सिटी को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन ई-मेल का स्रोत एक ही हो सकता है, क्योंकि भाषा और धमकी देने का तरीका लगभग समान है।

साजिश या शरारत? जांच में जुटी एजेंसियां पिछले एक महीने के भीतर भोपाल के प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाने वाली यह पांचवीं बड़ी धमकी है। हालांकि, अब तक की सभी धमकियां 'होक्स' (फर्जी) साबित हुई हैं, लेकिन हर बार बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाने और दहशत के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साइबर सेल अब ई-मेल के आईपी (IP) एड्रेस को ट्रैक कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News