Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर में दबंगई: किसान से सरेराह मारपीट, बाइक में लगाई आग

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक किसान के साथ सरेआम मारपीट और तोड़फोड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपियों ने न सिर्फ किसान को पीटा, बल्कि उसकी मोटरसाइकिल में आग भी लगा दी।

पीड़ित संदीप उपाध्याय (34) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से करीब 5 किलो चना बेचने अमरपाटन आया था। शंभू तेली की दुकान पर चना बेचते समय पुरानी बस्ती निवासी मिंका शर्मा ने उससे फोन मांगकर लिया।

आरोप है कि फोन पर बात करते हुए मिंका शर्मा गालियां देने लगा। जब संदीप ने विरोध करते हुए अपना मोबाइल वापस मांगा, तो आरोपी भड़क गया और मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

इसके बाद मिंका और उसके एक साथी ने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने प्लास्टिक पाइप से उसकी पिटाई की और फिर माचिस से उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। साथ ही पत्थरों से वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। किसी तरह संदीप मौके से भागकर अपनी जान बचा सका।

हमले में संदीप के हाथ, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी मिंका शर्मा और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 
 
Share:

Leave A Reviews

Related News