Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में 20 एकड़ नरवाई में लगी आग, समय रहते बुझी, गेहूं की फसल बची

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभाना गांव में गुरुवार दोपहर करीब 20 एकड़ नरवाई में भीषण आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पास में खड़ी गेहूं की फसल जलने से बच गई और एक बड़ा नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार, आग बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी, जो देखते ही देखते खेतों में फैल गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत खेत मालिक को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए।

सूचना मिलने पर दमोह से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रिटायर्ड जवान कमांडर अब्दुल हमीद खान ने बताया कि उनके 10 एकड़ खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसकी कटाई शुक्रवार से शुरू होनी थी। समय पर आग बुझने से उनकी फसल सुरक्षित बच गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पोल पर तारों के गलत जॉइंट की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ। उन्होंने मांग की है कि बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और सुधार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News